मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की नो-एंट्री, छोटे वाहनों का डायवर्सन

हर्रम त्योहार के अवसर पर जिले में जुलूस और मेलों के आयोजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किये गये हैं.
लोहरदगा. मुहर्रम त्योहार के अवसर पर जिले में जुलूस और मेलों के आयोजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किये गये हैं. 6, 7 और 8 जुलाई 2025 को रात्रि 12 बजे तक लोहरदगा शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है, जबकि छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जायेगा. यह संयुक्त आदेश अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा द्वारा जारी किया गया है. 6 जुलाई : मुख्य मार्गों पर नियंत्रण गुमला की ओर से आने वाले भारी वाहन कंडरा चौक पर रोके जायेंगे. छोटे वाहन बरवाटोली चौक, जुरिया मोड़, मैना बगीचा, समाहरणालय, कचहरी मोड़ होते हुए मेन रोड में प्रवेश करेंगे. बेड़ो की ओर से आने वाले भारी वाहन चट्टी पिकेट पर रोके जायेंगे. छोटे वाहन जुरिया गांव होते हुए मेन रोड में प्रवेश करेंगे. कुडू और किस्को की ओर से आने वाले भारी वाहन क्रमशः शंख पिकेट और किस्को मोड़ पर रोके जायेंगे. छोटे वाहन कचहरी मोड़ से होकर वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे. सात जुलाई : सेन्हा और भंडरा में मेला सेन्हा चौक पर मेला लगने के कारण गुमला से आने वाले भारी वाहन जोगना मोड़ पर रोके जायेंगे. छोटे वाहन मेढ़ो-एकागुड़ी होकर बक्सीडीपा पहुंचेंगे. भंडरा बाजार में मेला के कारण बेड़ो चट्टी से आने वाले भारी वाहन पझरी पहाड़ पर रोके जायेंगे. छोटे वाहन सेमरा-बेदाल-मसमानो होते हुए बरही पहुंचेंगे. आठ जुलाई : बीएस कॉलेज पिकेट के पास मेला बरवाटोली चौक और जुरिया मोड़ पर नो-एंट्री लागू रहेगी. भंडरा की ओर से आने वाले भारी वाहन सिठियो पुल पर रोके जायेंगे. छोटे वाहन सेरेंगहातु श्रीराम मंदिर से डायवर्ट होकर एकागुड़ी-टंगराटोली-बक्सीडीपा पहुंचेंगे. प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




