परमिट नहीं मिलने पर आंदोलन किया जायेगा

ट्रक ओनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिला
ट्रक ओनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिला फोटो.अधिकारी से मिलते ट्रक आनर ऐसोसिएशन के पदाधिकारी लोहरदगा. लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन एवं झारखंड पठारी चंदवा बॉक्साइट ट्रक ओनर एसोसिएशन का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के परिवहन विभाग सचिव विप्रा भाल एवं झारखंड सरकार के परिवहन संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, झारखंड सरकार के उप परिवहन आयुक्त सह सचिव आरटीए, रांची हरिवंश पंडित से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. परिवहन विभाग के अधिकारियों को यह बताया गया कि पिछले कई महीनों से दक्षिण छोटानागपुर प्रादेशिक प्राधिकार, रांची, आरटीए ऑफिस एवं हजारीबाग प्रमंडल के द्वारा 15 वर्षों से पुराने व्यावसायिक वाहनों को रोड परमिट नहीं दिया जा रहा, जबकि उन्हीं गाड़ियों से टैक्स भी वसूला जा रहा है. एवं फिटनेस और तमाम कागजातों के पैसे भी लिए जा रहे हैं. परमिट नहीं देने का कारण पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब भी नहीं दिया जाता है. एसोसिएशन ने अधिकारियों को बताया कि लोहरदगा एवं गुमला, लातेहार जिले में बॉक्साइट ही एकमात्र व्यवसाय है, जिसमें लगभग 1500 से 2000 छह चक्का ट्रक चलते हैं. परमिट नहीं मिलने के कारण यहां के लाखों लोगों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. क्योंकि ट्रक व्यवसाय से प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से तीनों जिलों के लाखों लोगों की रोजी-रोटी चलती है. एक ओर परिवहन विभाग के द्वारा परमिट नहीं दिया जा रहा है दूसरी ओर उन्ही ट्रकों को रोक कर फाइन भी लिया जा रहा है. अन्य राज्यों में भी 15 वर्षों से पुराने व्यावसायिक वाहनों को परमिट दिया जा रहा है. एसोसिएशन ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए आग्रह किया है कि शीघ्र परमिट दिया जाये. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा है शीघ्र परमिट नहीं मिलने की स्थिति में जोरदार आंदोलन होगा. सभी ट्रकों को ले जाकर परिवहन आयुक्त के कार्यालय के बाहर खड़ा कर दिया जायेगा और जरूरत पड़ने पर न्यायालय का भी शरण लिया जायेगा. इस मामले को लेकर दक्षिण छोटानागपुर आयुक्त को भी ज्ञापन सौपा गया है . प्रतिनिधि मंडल में लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, उपाध्यक्ष बरज सिंह, सह सचिव अभय सिंह, झारखंड पठारी चंदवा बॉक्साइट ट्रक ओनर एसोसिएशन के सचिव मुद्रिका यादव, नीरज कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




