बंजारी से लावापनी तक सड़क बदहाल

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बंजारी से लावापनी तक सड़क बदहाल

किस्को प्रखण्ड क्षेत्र के बेठहठ व खरकी पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बानपुर बंजारी से लावापनी तोरण द्वार तक आरसीसी सड़क का हालत बदहाल हो गयी है.

विज्ञापन

किस्को. किस्को प्रखण्ड क्षेत्र के बेठहठ व खरकी पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बानपुर बंजारी से लावापनी तोरण द्वार तक आरसीसी सड़क का हालत बदहाल हो गयी है.पिछले 20 वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण कराया गया था. जो अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. इस सड़क पर बानपुर बंजारी के अलावा प्रखण्ड के दर्जनों गांवों को पेशरार मुख्य सड़क से जोड़ती है. जिसमें बड़े-बड़े पत्थर के अलावा नुकीली छड़ निकल चुकी है.जिससे वाहनों की आवाजाही में काफी परेशानी होती है. सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि इन पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सड़क निर्माण की मांग वर्षों से ग्रामीण कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य कराया जाये,जिससे ग्रामीणों को परेशानी से निजात मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola