नाली के लिए नेताओं ने बीडीओ से की फरियाद

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
नाली के लिए नेताओं ने बीडीओ से की फरियाद

जेएमएम व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य को लिखित ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

कैरो. प्रखंड मुख्यालय गांव कैरो के मुस्लिम मुहल्ला व कुम्हार टोली के पानी निकासी में हो रही परेशानी को लेकर कैरो मस्जिद मोड़ से लेकर सतीश पांडेय के घर तक मुख्य पथ के किनारे किनारे पक्की नाली निर्माण कराने को लेकर जेएमएम व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य को लिखित ज्ञापन सौंपा गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि नाली निर्माण को लेकर मैं हर संभव प्रयास करूंगी. विभाग से पत्राचार कर यथाशीघ्र नाली निर्माण कराने का प्रयास करूंगी. लिखित आवेदन में कहा गया है कि मुख्य के किनारे नाली नही होने से कैरो मुस्लिम व कुम्हार टोली का पानी नहीं निकल पाता है. जिससे थोड़ी बहुत बारिश होने से भी रास्ता चलने में भारी परेशानी होती है खासकर बरसात के दिनों में तो इस रास्ते चलना दूभर हो जाता है. जलजमाव व कीचड़ की वजह से गंदगी की भी भरमार हो जाती है. मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है. बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है. मौके पर समीद अंसारी, मो सजाद, जोरावर खान, मुस्लिम अंसारी, रेयाज अंसारी,महबूब अंसारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola