ePaper

ओलावृष्टि से खेतों में लगी सब्जी सहित गेहूं की फसल नष्ट

Updated at : 22 Mar 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
ओलावृष्टि से खेतों में लगी सब्जी सहित गेहूं की फसल नष्ट

जिले में शनिवार को बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने जमकर कहर बरपाया

विज्ञापन

लोहरदगा. जिले में शनिवार को बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने जमकर कहर बरपाया.ओलावृष्टि से खेतों में लगी सब्जी एवं गेहूं सहित अन्य रवि फसल को नुकसान पहुंचा है. लगभग पांच बजे बूंदाबांदी के साथ हुई बारिश के बीच बर्फबारी हुई. बारिश के साथ ओलावृष्टि के कारण लगभग दो घंटा जनजीवन अस्त व्यस्त रहा. बारिश समाप्त होने के बाद ही लोग अपने गंतव्य की ओर निकले. किसानों द्वारा बड़े पैमाने पर क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. इसके पूर्व शुक्रवार को सदर प्रखंड सहित जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई थी. ओलावृष्टि से हुई क्षति का आकलन उपायुक्त डॉक्टर बाघमारे प्रसाद कृष्ण के निर्देशानुसार किया जा रहा है. शनिवार को हुई ओलावृष्टि से ईद की बाजार पर भी असर पड़ा. जब बड़ी संख्या में लोग बाजार निकले थे, इसी बीच ओलावृष्टि हुई, जिससे लोग जहां के तहां फंसे रहे. ओलावृष्टि से भारी मात्रा में सब्जियों को नुकसान होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि सब्जी के दामों में बढ़ोतरी होगी. शहरी क्षेत्र के गुजारी बाजार में ओलावृष्टि के बाद बर्फबारी की चादर सी जमी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola