प्रकृति के बीच शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा अलौदी नवाटोली : न्यायमूर्ति

Updated:
विज्ञापन
प्रकृति के बीच शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा अलौदी नवाटोली : न्यायमूर्ति

प्रकृति के बीच शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा अलौदी नवाटोली : न्यायमूर्ति

विज्ञापन

सेन्हा. झारखंड उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति श्रीमती अनुभा रावत चौधरी शनिवार को सेन्हा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव अलौदी नवाटोली पहुंचीं. प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और परिसंपत्तियों का वितरण किया. न्यायमूर्ति ने जोर देकर कहा कि शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है, इसलिए हर बच्चा स्कूल जरूर जायें. उन्होंने ग्रामीणों को आय बढ़ाने के लिए बहुफसली कृषि, मधुमक्खी पालन, बकरी और मुर्गी पालन जैसी सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने में ग्रामीण पीएलवी (पारा लीगल वॉलंटियर) की मदद ले सकते हैं. गांव का भ्रमण कर उन्होंने जिला प्रशासन के विकास कार्यों की सराहना भी की. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा, उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, एसपी सादिक अनवर रिजवी सहित कई न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे. विधिक जागरूकता अभियान में श्रमिकों को उनका हक व अधिकार बताया

सेन्हा. झालसा रांची के निर्देशानुसार अलौदी नवाटोली में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने विश्व मजदूर दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया़ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा व सचिव राजेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत करना था. मौके पर पीएलवी प्रियांशु यादव और पुनु देवी ने ग्रामीणों को श्रम के महत्व और कामगारों के संघर्ष की जानकारी दी. उन्होंने जोर देकर कहा कि कम उम्र के बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है. इसके अलावा डालसा के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न सरकारी सुविधाओं और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी विस्तार से बताया गया. इस दौरान सूरज उरांव, सुष्मिता भगत, राहुल उरांव, मानती देवी सहित दर्जनों महिला-पुरुष मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola