मां दुर्गा की भक्ति में डूबा पूरा जिला, पंडालों में गूंजे जयकारे

Updated:
विज्ञापन
मां दुर्गा की भक्ति में डूबा पूरा जिला, पंडालों में गूंजे जयकारे

मां दुर्गा की भक्ति में डूबा पूरा जिला, पंडालों में गूंजे जयकारे

विज्ञापन

लोहरदगा़ शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और नवमी के पावन अवसर पर सोमवार को जिलेभर के पूजा पंडालों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया. मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से देवी मां की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. महाअष्टमी के दिन काफी संख्या में महिलाएं व कन्याएं पूजा में शामिल हुईं. कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन : जगह-जगह कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन हुआ, जहां नन्हीं बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर श्रद्धालुओं ने भोजन कराया और आशीर्वाद लिया. पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया. बच्चों और युवाओं में भी गहरी आस्था और उत्साह देखा गया. संधि पूजा में विशेष पूजा कर बलि दी गयी. नवमी में भी भक्तों का जनसैलाब पंडालों और मंदिरों में उमड़ पड़ा़ शहर के मिशन चौक, बीआइडी, भगवती आराध्य समिति, हटिया गार्डेन, तिवारी दूरा, अपर बाजार, ब्लॉक रोड, महावीर चौक, बड़ा तालाब, मैना बागीचा, दुर्गा बाड़ी पावरगंज चौक, रेलवे साइडिंग समेत विभिन्न पूजा पंडालों में आकर्षक विद्युत सज्जा और भव्य प्रतिमाओं ने लोगों का मन मोह लिया. दिनभर श्रद्धालु माता रानी के दर्शन को पहुंचते रहे. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम : भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. पुलिस-बल हर चौराहे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात हैं. स्वयंसेवक भी यातायात और व्यवस्था को संभालने में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं. पूरे जिले में महाअष्टमी और नवमी की धूम से भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से जीवन में शांति और समृद्धि आती है और हर संकट दूर होता है. हर तरफ उत्साह का वातावरण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola