ePaper

भारत आत्म निर्भरता के साथ-साथ निरंतर विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है : बालमुकुंद

Updated at : 10 Apr 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
भारत आत्म निर्भरता के साथ-साथ निरंतर विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है  : बालमुकुंद

भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय में सक्रिय सदस्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जिला कार्यालय में भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न फोटो. संबोधित करते ओमप्रकाश सिंह फोटो. मौजूद लोग लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय में सक्रिय सदस्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ की गयी. मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि 2014 में एनडीए के प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक देश का चहुंमुखी विकास हुआ है. भारत आत्मनिर्भरता के साथ-साथ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय केंद्र से चला हुआ एक रुपया गरीबों तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसा हो जाता था, लेकिन आज पूरा एक रुपया उस गरीब को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है. अंतिम व्यक्ति का विकास ही भाजपा के विकास का पैमाना है. उन्होंने कहा कि 11 वर्षो के शासन काल में भाजपा ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया. कार्यशाला में सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपना अतीत और इतिहास हमेशा याद रखना चाहिये. कुछ पार्टियों के कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ने के कुछ ही समय बाद महंगी गाड़ी और आलीशान बंगलो के मालिक बन जाते हैं. उसे देखकर हमें विचलित नहीं होना है. उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता लाभ-हानि के आधार पर पार्टी से जुड़ते हैं, वह कभी समाज और देश का भला नहीं कर सकते और जो पार्टी के सिद्धांतों के आधार पर जुड़ते हैं, वहीं पार्टी और देश के लिये कुछ कर गुजरते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेवारी पूर्वक पार्टी एवम समाज हित में काम करने की बात कही. प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, उपलब्धि एवम स्थापना की जानकारी देते हुए कहा कि देश आजादी के बाद प्रधानमंत्री नेहरू, गांधी वाली कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण, बहुसंख्यक की उपेक्षा एवम राष्ट्र विरोधी नीतियों के कारण भारतीय जनसंघ की स्थापना की गयी. इसके बाद 1977 में प्रधानमंत्री इंदिरा के आपातकाल एवम तानाशाही रवैये के कारण जनता पार्टी फिर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गयी. उन्होंने कहा कि दो लोक सभा सीट से जीत प्रारंभ करनेवाली भारतीय जनता पार्टी की आज 20 राज्यों समेत केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार है. पार्टी संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है. कार्यशाला में मनीर उरांव, राकेश प्रसाद, त्रिवेणी दास, देवाशीष कार, अनिल पांडेय, प्रवीण भारती, अखज प्रजापति, मोहन साहू, रिपुसूदन साहू, राजकुमार वर्मा, अजय, पंकज, हर्षनाथ महतो, मीना बाखला, सरिता देवी, सामेला भगत, बाल कृष्णा सिंह, कलावती देवी, जयप्रकाश साहू, धीरज प्रसाद, लक्ष्मी नारायण भगत, दिलीप पटनायक, अरविंद पाठक, राजेंद्र महतो, परमेश्वर साहू, चंद्रशेखर सिंह, बाल्मीकि कुमार, विवेक सोनी, मिथुन तमेड़ा, सचिन कुमार, सत्यम कुमार, पवन तिग्गा, रामकिशोर शुक्ला, अशोक साहू, नवल साहू, नवीन साहू, अल्लाह बक्स अंसारी, टीपू खान, विमल कांत सिंह, रामकिशोर खेरवार समेत कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola