खेल से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है : समीर तिर्की

Updated:
विज्ञापन
खेल से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है : समीर तिर्की

खेल से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है : समीर तिर्की

विज्ञापन

सेन्हा़ प्रखंड क्षेत्र के सेरेंगहातु पंचायत अंतर्गत सीठियो गांव में आदिवासी अखड़ा समिति सीठियो की ओर से 19वां कार्तिक उरांव ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक समीर तिर्की एवं विशिष्ट अतिथि सांसद सुखदेव भगत के निजी सचिव आलोक कुमार साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. डीएसपी समीर तिर्की ने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है. फुटबॉल लोहरदगा, गुमला और रांची जिले का लोकप्रिय खेल है. ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन से बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और समाज में आपसी मित्रता व एकता की भावना मजबूत होती है. आलोक कुमार साहू ने कहा कि सीठियो का यह खेल मैदान खिलाड़ियों के लिए एक उत्कृष्ट मंच है. हर वर्ष कार्तिक उरांव टूर्नामेंट का आयोजन इस बात का प्रतीक है कि गांव के लोग अनुशासित और खेल प्रेमी हैं. यहां मैच फीफा नियमों के अनुसार खेले जाते हैं, जिससे खिलाड़ी सीखने और निखरने का अवसर पाते हैं. उद्घाटन मुकाबले में कमल ब्रदर्स ने करचाटोली लोहरदगा को एक गोल से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया. मौके पर अध्यक्ष फूलदेव उरांव, नेमचंद भगत, गौरव उरांव, परमेश्वर उरांव, रविंद्र साहू, रोशन टोप्पो, शनिया उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola