17.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

मोबाइल दुकान का शटर काट 169 पीस मोबाइल और नकद की चोरी

मोबाइल दुकान का शटर काट 169 पीस मोबाइल और नकद की चोरी

सेन्हा़ सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा स्थित होटल रेड रॉक के समीप ऋत्विक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकद समेत लाखों की संपत्ति की चाेरी कर ली. घटना 30 दिसंबर की देर रात की है. चोरों ने दुकान से 169 पीस मोबाइल और गल्ले में रखे 43 हजार 490 रुपये नकद उड़ा लिये. दुकानदार मुकेश साहू को बुधवार सुबह चोरी की जानकारी मिली, इसके बाद उन्होंने थाना में मामला दर्ज कराया है. सुबह योगा के लिए निकले तो खुला मिला शटर : दुकानदार मुकेश साहू ने बताया कि वह 30 दिसंबर की रात करीब 9:45 बजे दुकान बंद कर घर गये थे. 31 दिसंबर की सुबह छह बजे जब वह योगा के लिए निकले, तो देखा कि दुकान के बाहर की लाइट बंद है और शटर का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा मिला और स्टॉक से मोबाइल व नकदी गायब थे. संचालक ने पुलिस से जल्द बरामदगी की गुहार लगायी है. इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर कांड संख्या 140/25 दर्ज की गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel