ePaper

शहीद शेख भिखारी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, राहे की टीम बनी विजेता

Updated at : 22 Sep 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
शहीद शेख भिखारी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, राहे की टीम बनी विजेता

शहीद शेख भिखारी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, राहे की टीम बनी विजेता

विज्ञापन

लोहरदगा़ फुलसुरी पतरा टोली फुटबॉल क्लब कुड़ू के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय शहीद शेख भिखारी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. इस प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबला राहे फुटबॉल टीम और जेटी चुंद फुटबॉल टीम के बीच खेला गया, जिसमें राहे की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. जेटी चुंद उपविजेता रही, जबकि कटमकुली फुटबॉल टीम तीसरे और पंकज ब्रदर्स ककरगढ़ चौथे स्थान पर रही. समापन समारोह में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. विशिष्ट अतिथियों में जिला कांग्रेस महासचिव सलीम अंसारी बड़े और ककरगढ़ पंचायत की मुखिया चेमनी टोप्पो मौजूद थीं. आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया. पुरस्कार वितरण से पूर्व नेसार अहमद ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल से अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मकता विकसित होती है. खेल शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है तथा सांप्रदायिक सौहार्द को भी मजबूत करता है. उन्होंने कहा कि फुटबॉल क्षेत्र का लोकप्रिय खेल है और यहां के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है, जिसे उचित प्रशिक्षण और अभ्यास से निखारा जा सकता है. विजेता, उपविजेता एवं अन्य टीमों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया. समारोह में आयोजन समिति के संरक्षक किशोर सिंह, राम रतन सिंह, रोजामत अंसारी, सेराजुल अंसारी, नईम खान गुड्डू, अध्यक्ष हलीम अंसारी, सचिव जमीरउद्दीन अंसारी, इम्तियाज अंसारी, शमशाद अंसारी, इश्तियाक अंसारी, मुजफ्फर अंसारी, डॉ हाफिज समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola