नववर्ष के पहले दिन सेन्हा के पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार

Updated:
विज्ञापन
नववर्ष के पहले दिन सेन्हा के पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार

नववर्ष के पहले दिन सेन्हा के पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार

विज्ञापन

सेन्हा़ सेन्हा प्रखंड में अंग्रेजी नववर्ष का स्वागत अत्यंत हर्षोल्लास और उमंग के साथ किया गया. बुधवार मध्यरात्रि से ही आतिशबाजी और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ जश्न का सिलसिला शुरू हो गया था. गुरुवार की सुबह होते ही लोगों में भारी उत्साह देखा गया. काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और नये साल में सुख-समृद्धि की कामना की. नववर्ष को यादगार बनाने के लिए प्रखंड के विभिन्न पिकनिक स्पॉट सैलानियों से गुलजार रहे. विशेष रूप से धरधरिया जलप्रपात, चितरी डांडू, सीठीयो कोयल नदी तट और नंदगांव फार्म जैसे स्थानों पर सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी थी. युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने प्राकृतिक सौंदर्य के बीच भोजन का आनंद लिया. इस दौरान डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं ने जश्न के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया. खान-पान के शौकीनों के कारण मांस और अन्य सामग्रियों की जमकर बिक्री हुई. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही. थाना प्रभारी नीरज झा ने जानकारी दी कि सभी प्रमुख पिकनिक स्थलों और संवेदनशील चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. प्रखंड वासियों ने सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से नये साल का आनंद लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola