भंडरा से मसमानो तक सड़क जर्जर, ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
भंडरा से मसमानो तक सड़क जर्जर, ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी

भंडरा से मसमानो तक सड़क जर्जर, ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी

विज्ञापन

भंडरा़ भंडरा से भंवरो, बेदाल होते हुए मसमानो तक की लगभग छह किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं, जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो गया है. यह सड़क भंडरा प्रखंड क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में से एक है, जो भंवरो और मसमानो पंचायत के दर्जनभर गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है. साथ ही यह मार्ग गुमला जिला के कई गांवों को भी भंडरा से जोड़ता है. खराब सड़क की वजह से क्षेत्र के लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है. यह वही सड़क है जो 1857 की क्रांति के शहीद पांडे गणपत राय की जन्मस्थली भंवरो गांव से होकर गुजरती है. इसी सड़क के किनारे शहीद पांडे गणपत राय का स्मारक स्थल भी स्थित है, जहां हर वर्ष 17 जनवरी को उनकी जयंती समारोह बड़े धूमधाम से मनायी जाती है. इस अवसर पर प्रदेश के नामी नेता और मंत्री भी पहुंचते हैं, लेकिन सड़क की दुर्दशा पर किसी का ध्यान नहीं जाता. ग्रामीणों का कहना है कि जिस गांव ने आजादी की लड़ाई में एक वीर शहीद को जन्म दिया, उस गांव को आज स्वतंत्र भारत में एक बेहतर सड़क तक नसीब नहीं है. खराब सड़क के कारण किसानों को अपनी उपज और सब्जी बाजार तक पहुंचाने में काफी कठिनाई हो रही है. भंवरो और मसमानो पंचायत के गांव सब्जी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन सड़क जर्जर होने से वाहन चालक गांव तक जाने में आनाकानी करते हैं. ग्रामीणों ने उम्मीद जतायी है कि क्षेत्र के विधायक जो वर्तमान में झारखंड सरकार में मंत्री भी हैं, जल्द ही इस सड़क के जीर्णोद्धार की दिशा में ठोस कदम उठायेंगे ताकि क्षेत्र की यह जीवनरेखा फिर से सुगम बन सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola