ePaper

सड़क हादसे में सेवानिवृत्त कर्मी की मौत

Updated at : 30 Jun 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में सेवानिवृत्त कर्मी की मौत

सड़क हादसे में सेवानिवृत्त कर्मी की मौत

विज्ञापन

लोहरदगा. शहर के पावरगंज चौक में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा में चंंदन भारती 62 वर्ष की मौत हो गयी. एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. स्व रामबलभ्भ भारती के पुत्र चंदन भारती (62) वर्ष सेवानिवृत कर्मचारी थे. वे तसर विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे और गिरिवर शिशु सदन स्कूल का संचालन करते थे. वे संजय गांधी पथ लोहरदगा में रहते थे. बताया जाता है की वे घर से सब्जी लेने पास के बाजार में जा रहे थे. तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार चंदन भारती को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया़ पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया गया. इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है. पावरगंज देवी मंदिर में महाआरती आज लोहरदगा. पावरगंज देवी मंदिर के प्रांगण में एक जुलाई दिन मंगलवार को संध्या सात बजे से महाआरती का आयोजन किया गया है. इसमें यजमान के रूप में राहुल रजक उपस्थित रहेंगे़ पुरोहित आलोक पाठक के द्वारा पूजा संपन्न कराया जायेगा. आरती के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा. पाठ संपन्न होने के बाद प्रसाद का वितरण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola