बच्चों को बचपन से संस्कारी और धार्मिक विचारों के साथ बड़ा करें

बच्चों को बचपन से संस्कारी और धार्मिक विचारों के साथ बड़ा करें
लोहरदगा़ ठाकुरबाड़ी मंदिर में श्रीरामचरित मानस नवाह्र परायण पाठ महायज्ञ समिति, लोहरदगा द्वारा नवाह्र परायण पाठ जारी है. संध्या सात बजे से वृंदावन से आयीं प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी श्री कुमारी शिवांजलि किशोरी जी अपने सहयोगियों के साथ मधुर भजनों के माध्यम से रामचरित मानस कथा का प्रवचन कर रहीं हैं. साध्वी जी ने श्रीराम कथा के प्रसंगों का विस्तृत वर्णन करते हुए वर्तमान के कलयुग में हो रही घटनाओं और लोगों की मानसिकताओं में बदलाव का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि पहले लोग अपने घरों के बाहर अतिथि देवो भव: लिखते थे, फिर स्वागतम लिखने लगे और अब कुत्तों से सावधान लिखने लगे. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को बचपन से संस्कारी और धार्मिक विचारों के साथ बड़ा करें. उनके मधुर वचनों और भजनों से वहां उपस्थित सभी श्रोतागण मग्न हो उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने साध्वी शिवांजलि किशोरी जी को अंगवस्त्र देकर और साफा पहनाकर सम्मानित किया. साध्वी जी के घंटों तक चलने वाले संगीतमय राम कथा के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया. सुबह आठ बजे से व्यास श्री इंद्र शंकर झा जी अपने ब्राह्मण सहयोगियों के साथ पूरी विधि-विधान, मंत्रोच्चारण और भजनों के साथ नवाह्र परायण पाठ कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




