अमृत भारत योजना से चकाचक हो गया लोहरदगा का रेलवे स्टेशन, जल्द होगा उद्घाटन

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 16 May 2026 3:02 PM

विज्ञापन

लोहरदगा रेलवे स्टेशन में अधिकारियों के साथ डीआरएम. फोटो: प्रभात खबर

Lohardaga News: अमृत भारत योजना के तहत लोहरदगा रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. डीआरएम करुणा निधि ने स्टेशन और कोयल नदी रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया. जल्द स्टेशन का उद्घाटन होगा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

लोहरदगा से गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट

Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर दिया गया है. रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप अब यात्रियों को बेहतर सुविधा और आधुनिक अनुभव देने के लिए तैयार है. स्टेशन के उद्घाटन की तैयारी भी तेज कर दी गई है. इसी क्रम में रेलवे के डीआरएम करुणा निधि ने अधिकारियों की टीम के साथ स्टेशन और आसपास चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया.

कोयल नदी रेलवे ब्रिज का किया निरीक्षण

डीआरएम करुणा निधि सबसे पहले इंस्पेक्शन ट्रेन से कोयल नदी रेलवे ब्रिज के पास पहुंचे. वहां उन्होंने पुल की मरम्मती कार्य का जायजा लिया और काम में लगे कर्मचारियों और इंजीनियरों से बातचीत की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण एजेंसी को समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया. डीआरएम ने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले पुल की मरम्मती का काम पूरी तरह पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पुल के दुरुस्त होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही और गति दोनों में सुधार होगा. इससे यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा.

पैदल पहुंचकर स्टेशन का लिया जायजा

कोयल नदी ब्रिज का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम पैदल ही लोहरदगा रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म और अन्य विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया. अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने स्टेशन की वर्तमान स्थिति और शेष कार्यों की जानकारी ली. डीआरएम ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत लोहरदगा रेलवे स्टेशन का व्यापक विकास किया गया है. स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है ताकि यात्रियों को बेहतर माहौल और सुविधाएं मिल सकें. उन्होंने बताया कि स्टेशन के उद्घाटन को लेकर तैयारी चल रही है और जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: मेदिनीनगर में पाइपलाइन से पहुंचेगी रसोई गैस, सिलेंडर से मिलेगी राहत

लोहरदगा को मिली नई ट्रेनों की सौगात

प्रभात खबर से बातचीत में डीआरएम करुणा निधि ने कहा कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन का महत्व लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में लोहरदगा को दो नई ट्रेनों की सौगात मिली है. इसके अलावा आने वाले समय में कुछ और ट्रेनों का परिचालन लोहरदगा होकर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भविष्य में लोहरदगा रेलवे स्टेशन इस पूरे क्षेत्र का महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र बनकर उभरेगा. रेलवे की योजनाओं से न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और विकास को भी नई गति मिलेगी. निरीक्षण के दौरान रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: गुमला के रिमांड होम से तीन बालबंदी फरार, दुष्कर्म और चोरी का है आरोप

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola