रेशन विश्वास के तहत पुलिस ने बरामद किये 101 मोबाइल

Updated:
विज्ञापन
रेशन विश्वास के तहत पुलिस ने बरामद किये 101 मोबाइल

पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर ऑपरेशन विश्वास के तहत बरामद मोबाइल को उसके वैध मालिकों को वापस लौटाया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि

कोडरमा बाजार. पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर ऑपरेशन विश्वास के तहत बरामद मोबाइल को उसके वैध मालिकों को वापस लौटाया गया. खोए हुए मोबाइल को दुबारा पाकर मोबाइल मालिकों ने पुलिस अधीक्षक और कोडरमा पुलिस के प्रति आभार जताया. उल्लेखनीय है कि जिले के आम नागरिकों के खोये हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन विश्वास चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने 101 मोबाइल को बरामद करने में सफल रही. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सभागार में मोबाइल मालिकों को बुलाया गया और उनके मोबाइल को वापस लौटाया गया. पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास के तहत आम नागरिकों के खोए हुए मोबाइल को टेक्निकल सेल द्वारा आधुनिक तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल ट्रेकिंग व डेटा विश्लेषण के माध्यम से 101 मोबाइल बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है. एसपी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में घबराएं नहीं बल्कि तत्काल नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. मौके पर एसपी के अलावे एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, डीएसपी रतिभान सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola