ePaper

पीएम मोदी ने देश की दिशा व दशा में कई महत्वपूर्ण सुधार किये हैं : विनय जायसवाल

Updated at : 23 Sep 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने देश की दिशा व दशा में कई महत्वपूर्ण सुधार किये हैं : विनय जायसवाल

पीएम मोदी ने देश की दिशा व दशा में कई महत्वपूर्ण सुधार किये हैं : विनय जायसवाल

विज्ञापन

लोहरदगा़ भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और उनके महत्व पर प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन खेमराज स्मृति भवन में किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल थे. विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में देश की दिशा और दशा में कई महत्वपूर्ण सुधार किये हैं, जिसने देश को सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत किया है. उन्होंने जीएसटी सुधारों का जिक्र करते हुए बताया कि अब छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स के लिए रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया आसान बनायी गयी है, कुछ आवश्यक वस्तुओं पर कर दरों में कमी की गयी है, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी. जीएसटी सुधार से टैक्स चोरी पर अंकुश लगेगा, राजस्व बढ़ेगा और व्यापार जगत में पारदर्शिता आयेगी. केंद्रीय योजनाओं से आमजन के जीवन में सुधार हुआ : उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया. इसके अलावा उन्होंने अनुच्छेद 370 का हटाया जाना, तीन तलाक कानून, आत्मनिर्भर भारत अभियान और हर घर जल-हर घर बिजली जैसी पहल के महत्व को भी रेखांकित किया. इन कार्यों से आमजन के जीवन में सुधार हुआ और भारत विश्व पटल पर सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ. सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्य “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के अनुरूप रहे हैं, जिनका परिणाम पूरे विश्व में दिखायी दे रहा है. कार्यक्रम में मौजूद लोग : मौके पर ओमप्रकाश सिंह, श्रीचंद प्रजापति, अजय मित्तल, श्रेयांश भारद्वाज, हर्षनाथ महतो, बालकृष्णा सिंह, अनिल उरांव, सामेला भगत, मिथुन तमेड़ा, सुकुल राम, सुरेश बैठा, ओम गुप्ता, पवन तिग्गा, सचिन कुमार, राजेश महतो, जयप्रकाश साहू, अशोक साहू, संगीता कुमारी, शंकर प्रजापति, महावीर साहू, विजय खन्त्री, ओम कांस्यकार सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola