ePaper

जीएसटी दरों में कटौती से लोग उत्साहित, घर से लेकर रसोई तक सस्ते होंगे सामान

Updated at : 21 Sep 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी दरों में कटौती से लोग उत्साहित, घर से लेकर रसोई तक सस्ते होंगे सामान

जीएसटी दरों में कटौती से लोग उत्साहित, घर से लेकर रसोई तक सस्ते होंगे सामान

विज्ञापन

लोहरदगा़ केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में भारी छूट देकर आम लोगों को बड़ी राहत दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह फैसला 22 सितंबर से लागू कर दिया गया है. लोहरदगा में इस फैसले को लेकर लोगों में उत्साह है और उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है. आर्किटेक्चर अश्विनी साहू ने कहा कि अब घर बनाना और आसान होगा, बजट संतुलित रहेगा और लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी. सामाजिक कार्यकर्ता हाजी जबारुल अंसारी ने बताया कि रसोई के सामान, मोटर कार, मोटरसाइकिल, कपड़े और चमड़े की वस्तुओं पर जीएसटी घटने से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. लोहरदगा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव पवन कुमार गौतम ने कहा कि दवाओं पर जीएसटी घटने से इलाज सस्ता होगा. वहीं, लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के लवकुश अग्रवाल ने बताया कि जहां पहले 18 प्रतिशत जीएसटी लगता था, अब वह घटकर पांच प्रतिशत हो गया है. बीमा एजेंट राजेश कुमार साहू ने कहा कि एलआइसी और इंश्योरेंस पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है, जिससे लोगों को बड़ी सुविधा होगी. वाहनों की कीमतों में भी एक लाख से ढाई लाख रुपये तक की कमी आयी है. युवा नेता अजातशत्रु ने कहा कि सरकार ने मध्यम व निम्न वर्ग को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया है. त्योहारों के मौके पर यह देशवासियों के लिए उपहार साबित होगा. अभी दुर्गा पूजा का समय है. फिर दीपावली, छठ भी है. ऐसे समय में लोग जमकर खरीदारी करना चाहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों को यह उपहार है. सीमेंट व्यवसायी विनय अग्रवाल और युवा व्यवसायी पंकज महतो ने कहा कि बिल्डिंग मटेरियल सस्ता होगा, जिससे घर बनाने में आसानी होगी. लोगों ने सरकार के इस फैसले को सराहनीय बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola