ePaper

कार्यशाला का आयोजन

Updated at : 13 Sep 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन

लोहरदगा़ सिद्धो-कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ के तत्वावधान में बहुउद्देश्य सहकारी समितियों के सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नगर भवन लोहरदगा में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त सह संघ के अध्यक्ष डॉ ताराचंद ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि संगठन के माध्यम से किसान अपनी उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त कर सकते हैं. सहकारिता और स्वावलंबन से वे बिचौलियों के शोषण से मुक्त होकर अपनी उपज के संवर्द्धन की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. उप विकास आयुक्त ने कृषि एवं सहकारिता को व्यवसायिक रूप से अपनाने पर जोर दिया, ताकि इसे सशक्त और प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके. अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए संघ के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया. साथ ही किसानों और सहकारिता के समग्र विकास के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला प्रबंधक, इफको प्रबंधक, जिला सहकारिता पदाधिकारी सह सचिव, सभी एमपीसीएस, एफपीओ और विभिन्न समितियों के सदस्य उपस्थित थे. इस दौरान प्रतिभागियों को संघ द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों और कृषि एवं वनोपज आधारित उपज जैसे चिरौंजी, महुआ, लाह और करंज के संग्रहण, विपणन एवं प्रसंस्करण की जानकारी दी गयी. उल्लेखनीय है कि सिद्धो-कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ त्रिस्तरीय ढांचे (राज्य, जिला और पंचायत स्तर) पर कार्यरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola