मुनीम अंसारी को कुड़ू प्रखंड कांग्रेस कमेटी का कमान

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मुनीम अंसारी को कुड़ू प्रखंड कांग्रेस कमेटी का कमान

प्रखंड के जोंजरो गांव निवासी मुनीम अंसारी को कांग्रेस प्रखंड कमेटी का कमान सौंप दी गयी है.

विज्ञापन

कुड़ू. प्रखंड के जोंजरो गांव निवासी मुनीम अंसारी को कांग्रेस प्रखंड कमेटी का कमान सौंप दी गयी है. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बनने के बाद गुरुवार को कुड़ू पहुंचने पर मुनीम अंसारी को कांग्रेसियों ने स्वागत किया. स्वागत समारोह में कांग्रेसियों ने हुंकार भरते हुए कहा कि मुनीम अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी कुड़ू प्रखंड में मजबूती से काम करेगी साथ ही सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं को धरातल पर अमली जामा पहनाया जायेगा. स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मुनीम अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस झारखंड प्रभारी के राजू झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. बधाई देने वालों में सिराजुल अंसारी, कमरुल इस्लाम, खुर्शीद खान, हलीम अंसारी, रशीद अंसारी, अबू रेहान, मो इकबाल, जसीम अंसारी, नईम अंसारी, परवेज अंसारी, हलीम अंसारी, जुनैद खान, लाल राजेश नाथ शाहदेव तथा अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola