ePaper

शादी का झांसा देकर नाबालिग ने युवती का किया यौन शोषण, केस, गिरफ्तार

Updated at : 03 Sep 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग ने युवती का किया यौन शोषण, केस, गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग ने युवती का किया यौन शोषण, केस, गिरफ्तार

विज्ञापन

कुड़ू़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एक नाबालिग पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए कुड़ू थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया. युवती ने कुड़ू थाना को दिये लिखित आवेदन में बताया है कि किशाेर का उसके साथ फोन से बातचीत शुरू हुआ इसके बाद एक दिन किशोर युवती के घर पहुंच गया तथा प्रेम-प्रसंग करने की बात कहते हुए हाथ पकड़ लिया. यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा. फोन से जानकारी लेने के बाद किशोर लड़की के घर पहुंच जाता था तथा शादी करने की बात कहता था. इसी बीच एक दिन किशोर ने जबरन छेड़खानी शुरू कर दी तथा शादी करने की बात कह कर शारीरिक संबंध बना लिया इसके बाद लगातार पिछले कई माह तक शादी करने की बात कह कर यौन शोषण करता रहा. युवती जब भी शादी करने के लिए दबाव बनाती तो वह नाबालिग होने की बात कहकर टाल देता था. दो दिन पहले वह युवती के घर पहुंचा तथा अकेला पाकर शारीरिक संबंध बनाया इसी बीच युवती के परिजन घर पहुंच गये और मामले का खुलासा हो गया. मंगलवार को युवती परिजनों के साथ थाना पहुंची तथा नाबालिग पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को हिरासत में लिया और बुधवार को बाल सुधार गृह भेज दिया़ जबकि युवती का मेडिकल जांच कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola