आज जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, 5 स्टेप्स में करें चेक

Published by :Smita Dey
Published at :25 Apr 2026 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
Uttarakhand Board Result 2026

studnets की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म होने वाला है. UK बोर्ड ने आज यानी 25 अप्रैल 2026 को सुबह के 10 बजे रिजल्ट घोषित करने वाला है. नीचे दिए गए इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करके स्टूडेंट्स तुरंत अपना मार्कशीट देख सकेंगे.

विज्ञापन

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट आज यानी 25 अप्रैल 2026 को घोषित करने वाला है. अब रिजल्ट देखना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. नीचे दिए गए इन 5 स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना रिजल्ट (UK Board Result 2026) मिनटों में चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं. 

5 आसान स्टेप्स से करें रिजल्ट चेक 

  • सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर 10th Result 2026 या 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब रोल नंबर डालकर रजिस्टर करें. 
  • Submit बटन पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें. 

Uttarakhand Board Result 2026 चेक करने से पहले रखें ये चीजें तैयार 

  • रोल नंबर 
  • एडमिट कार्ड 
  • इंटरनेट कनेक्शन 
  • मोबाइल या कंप्यूटर 

इन जरूरी चीजों के बिना आपको रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो सकती है.

अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो क्या करें? 

रिजल्ट (Uttarakhand Board Result 2026) के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइट स्लो या क्रैश हो सकती है. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप SMS के जरिए भी अपना स्कोर जान सकते हैं:

  • 10वीं के लिए टाइप करें UK10 <स्पेस> रोल नंबर 
  • 12वीं के लिए टाइप करें UK12 <स्पेस> रोल नंबर 
  •  और इसे 5676750 नंबर पर भेज दें. 
  • कुछ ही सेकेंड  में आपका रिजल्ट आपके इनबॉक्स में आ जाएगा. 

मार्कशीट की ओरिजिनल कॉपी कब मिलेगी?

रिजल्ट जारी होने के लगभग 10 से 15 दिनों के बाद आप अपने स्कूल जाकर रिजल्ट की ओरिजिनल कॉपी ले सकते हैं. आपकी ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट आपके स्कूल से ही मिलेंगे.

कम नंबर आए तो क्या करें? 

अगर आपका मार्क्स कम आए तो आप परेशान होने की जरूरत नहीं है. स्टूडेंट रिचेकिंग या री-इवैल्यूशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं. साथ ही आप आगे की पढ़ाई के ऑप्शन पर ध्यान दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: सबसे पहले पाएं उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola