मां दुर्गा की कृपा से सभी का जीवन खुशियों से भरा रहे : धीरज प्रसाद साहू

Updated:
विज्ञापन
मां दुर्गा की कृपा से सभी का जीवन खुशियों से भरा रहे : धीरज प्रसाद साहू

मां दुर्गा की कृपा से सभी का जीवन खुशियों से भरा रहे : धीरज प्रसाद साहू

विज्ञापन

लोहरदगा़ महासप्तमी के पावन अवसर पर शास्त्री चौक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू थे, जहां समिति के सदस्यों ने उनका माता रानी के जयकारे के साथ जोरदार स्वागत किया. अध्यक्ष रोहित साहू के नेतृत्व में उन्हें पंडाल परिसर ले जाया गया. श्री साहू ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इसके बाद समिति के पुरोहित गोपाल मिश्रा और अखिलेश्वर मिश्रा ने उन्हें आरती की थाली दी. पूर्व सांसद ने माता की आरती की और चरण स्पर्श कर जिले की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की. आरती के उपरांत अतिथियों को माता की चुनरी ओढ़ाकर समिति की ओर से प्रतीक चिह्न भेंट किया गया. इस मौके पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि शास्त्री चौक दुर्गा पूजा समिति हर वर्ष धूमधाम से पूजा का आयोजन करती आ रही है. उनका बचपन इसी मोहल्ले में बीता है और यहां आकर पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से सभी का जीवन खुशियों से भरा रहे. समिति के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि शास्त्री चौक मोहल्ला धीरज प्रसाद साहू को अभिभावक मानता है. उनकी उपस्थिति इस शुभ अवसर पर भक्ति का अलग रंग बिखेरती है. मौके पर श्री साहू ने शास्त्री चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा लगाने की घोषणा भी की. इस मौके पर साहू परिवार के विशाल कुमार, सिद्धार्थ साहू, अध्यक्ष रोहित कुमार साहू, संरक्षक ओम सिंह, कमल प्रसाद केसरी, लालमोहन केसरी, शिवप्रसाद साहू, अमर कुमार, अवनीश केसरी, शांति देवी, आशा देवी, निधि गुप्ता, रीमा साहू, पूजा चौधरी, खुशबू गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola