केंद्रीय मुक्तिधाम में सीसीटीवी से होगी निगरानी, बरसात बाद भवन का जीर्णोद्धार

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा के हरमू-भक्सो मुक्तिधाम में असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. जल्द ही भवन का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा.

विज्ञापन

लोहरदगा: हरमू-भक्सो स्थित केंद्रीय मुक्तिधाम समिति परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. समिति के अनुसार, यह व्यवस्था लोहरदगा के दानदाताओं के सहयोग से की गई है.

समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता मन्ना ने बताया कि परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दिन के समय शराब का सेवन समेत अन्य आपत्तिजनक गतिविधियां किये जाने की शिकायत मिल रही थी. इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों की भावनाएं आहत होती थीं. इसे देखते हुए परिसर की सुरक्षा और गरिमा बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा में बारिश से बही अंबापानी-कुटनियां सड़क, 5 एकड़ पर लगी धान की फसल बर्बाद

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परिसर की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी. इससे असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और मुक्तिधाम परिसर की व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी. इसके अलावा अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाने वाले दूर-दराज के परिजनों को आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन माध्यम से अंतिम दर्शन कराने में भी यह व्यवस्था उपयोगी साबित हो सकती है. समिति ने सीसीटीवी लगाने में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं और लोगों के प्रति आभार जताया.

बरसात बाद भवन का होगा जीर्णोद्धार

समिति के अनुसार, बरसात समाप्त होने के बाद मुक्तिधाम भवन की मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य कराया जायेगा. कोरोना काल के दौरान करीब छह वर्ष पहले भवन की मरम्मत करायी गई थी. इसके बाद व्यापक स्तर पर मरम्मत और पेंटिंग का कार्य नहीं हो सका है. समिति ने बताया कि भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के बाद परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और गरिमापूर्ण स्वरूप दिया जायेगा. इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी.


विज्ञापन
गोपी कृष्ण

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola