पूर्व विधायक रमेश उरांव का निधन, 20 अगस्त को पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामेश उरांव का निधन

विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश उरांव का आकस्मिक निधन हो गया है. कोलकाता में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से लोहरदगा और विशुनपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

लोहरदगाः विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह श्रीराम समिति के मुख्य संरक्षक रमेश उरांव का आकस्मिक निधन हो गया. उन्होंने 18 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से लोहरदगा समेत विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है.

कोलकाता के अस्पताल में चल रहा था इलाज

बताया गया कि रमेश उरांव की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब थी और उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. उपचार के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. आखिरकार मंगलवार रात करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

बुधवार को पैतृक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

निधन के बाद रमेश उरांव का पार्थिव शरीर बुधवार शाम उनके पैतृक गांव अर्रू लाया जाएगा. अर्रू गांव सेन्हा प्रखंड, लोहरदगा जिले में स्थित है. पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में समर्थकों और ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- JSSC ने एक ही प्रमाण पत्र पर लागू किए दो नियम, एक में नियुक्ति तो दूसरे में रोक दिया रिजल्ट

20 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय रमेश उरांव का अंतिम संस्कार 20 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 10 बजे उनके पैतृक आवास ग्राम अर्रू में किया जाएगा. अंतिम संस्कार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है.

निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

रमेश उरांव के निधन से उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में गहरा शोक है. लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. और उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

ये भी पढ़ें- स्कूल से छुट्टी लेकर निकला छात्र 12 दिनों से लापता, परिजन परेशान; पुलिस से लगाई खोजने की गुहार



विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola