कोल्हान विवि: 29 अगस्त को होगा कन्वोकेशन, 5000 से अधिक छात्रों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

कोल्हान विवि परीक्षा विभाग

कोल्हान विश्वविद्यालय अपने 7वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेजी से कर रहा है, जो 29 सितंबर, 2026 को आयोजित होगा. इस समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 5,446 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी.

विज्ञापन

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह 29 सितंबर, 2026 को आयोजित होगा. यहां झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. समारोह की तैयारियां तेजी स चल रही हैं. मंगलवार को केयू के कॉन्फ्रेंस हॉल में कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक की गयी.

यहां निर्णय हुआ कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 5,446 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जायेंगी. कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने सभी डीन, विभागाध्यक्षों और समिति के सदस्यों को आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता के साथ निर्वहन करना होगा. इन संकाय के विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियांः स्नातकोत्तर (पीजी) के 4,066 विद्यार्थी, बीएड के 1,310, एमबीए के 30 और पीएचडी के 40 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी.


विज्ञापन
भूमि शर्मा

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola