Duleep Trophy 2026: जमशेदपुर के 3 खिलाड़ियों को मिला मौका, ईस्ट जोन की टीम में बनाई जगह
सांकेतिक तस्वीर (AI GENERATED)
दलीप ट्रॉफी 2026 में जमशेदपुर के युवा क्रिकेटर विराट सिंह और कुमार कुशाग्र ईस्ट जोन की टीम से खेलते नजर आएंगे. जानें पूरी खबर यहां
जमशेदपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. 23 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में इस बार शहर के तीन युवा क्रिकेटरों को मौका मिला है. विराट सिंह और कुमार कुशाग्र ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा होंगे, जबकि शरणदीप सिंह भाटिया को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुना गया है. ऐसे में शहर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर अब इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी.
शहर के लिए गर्व की बात
दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 23 अगस्त से बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में होगी. इस टूर्नामेंट में जमशेदपुर के दो युवा क्रिकेटर विराट सिंह और कुमार कुशाग्र ईस्ट जोन की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.

ईस्ट जोन की टीम अपना पहला मुकाबला 23 अगस्त को नॉर्थ जोन के खिलाफ खेलेगी. वहीं, जमशेदपुर के युवा बल्लेबाज शरणदीप सिंह भाटिया को टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है. पिछले सीजन में इन तीनों खिलाड़ियों ने झारखंड की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था. इनके अच्छे खेल की बदौलत टीम रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी. दाएं हाथ के बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी के आठ मैचों की 12 पारियों में 572 रन बनाए थे. वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज विराट सिंह ने आठ मैचों की 12 पारियों में 508 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया था.

शरणदीप सिंह भाटिया ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था. उन्होंने आठ मैचों की 12 पारियों में 574 रन बनाए थे. इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ईस्ट जोन की टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में जगह मिली है.जमशेदपुर के तीन खिलाड़ियों का दलीप ट्रॉफी से जुड़ना शहर के लिए गर्व की बात है. अब क्रिकेट प्रेमियों को इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








