Jamshedpur news: जन्म लेते ही थम गई थीं सांसें, 50 दिनों की जंग के बाद घर लौटी नवजात...
डॉक्टर व नवजात
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल से एक अनोखी मिसाल सामने आई है. जन्म के तुरंत बाद सांसें थम जाने वाली एक नवजात बच्ची का 50 दिनों के अथक उपचार के बाद घर लौटना डॉक्टरों की मेहनत का प्रमाण है.
जमशेदपुर. एमजीएम अस्पताल के शिशु रोग विभाग के डॉक्टरों ने अथक प्रयास से एक नवजात बच्ची की जान बचा ली है. करीब 50 दिनों तक एनआइसीयू में चले इलाज के बाद बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ है और मंगलवार को घर चली गयी. बताया जाता है कि कोवाली थाना क्षेत्र स्थित हल्दीपोखर निवासी असित गोप की पत्नी मंजू गोप ने 30 जून को एमजीएम अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था.
जन्म के तुरंत बाद बच्ची न तो सांस ले पा रही थी और न ही उसकी दिल की धड़कन चल रही थी. अस्पताल में बेहतर इलाज के बाद बच्ची की सेहत में सुधार हुआ. बच्ची का इलाज शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ केके चौधरी के नेतृत्व में हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








