Jamshedpur News: देखते ही देखते जेसीबी ने तोड़ा दो मंजिला मकान, आखिर क्या थी वजह...

Updated:
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर बने मकान को जेसीबी से तोड़ता कर्मचारी

जमशेदपुर में सरकारी जमीन पर बने दो मंजिला पक्के मकान को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया. एसडीओ के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर मौजा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाये गये दो मंजिला पक्के मकान को प्रशासन ने मंगलवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया. एसडीओ के निर्देश पर सीओ के नेतृत्व वाली प्रशासनिक टीम ने यह कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार, छोटा गोविंदपुर मौजा स्थित करीब तीन डिसमिल सरकारी भूमि पर दुर्गा पांडेय द्वारा अवैध रूप से दो मंजिला पक्के मकान का निर्माण कराया गया था. मामले की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने स्थल जांच करायी. आरोप सही पाये जाने पर अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया.

तीन घंटे तक चली मशक्कत

मंगलवार को जैसे ही प्रशासनिक टीम जेसीबी लेकर पहुंची, दुर्गा पांडेय सहित कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया. मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया. करीब तीन घंटे तक चली मशक्कत के बाद अवैध निर्माण को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया. अभियान में अंचल निरीक्षक मनोज कुमार, शैलेश सिन्हा, हल्का कर्मचारी रुद्र कुमार, गोविंदपुर थाना पुलिस और अंचल चौकीदार मौजूद थे. जमशेदपुर प्रखंड के सीओ मनोज कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा.


विज्ञापन
भूमि शर्मा

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola