मुख्य मार्ग पर पड़ा पेड़ बना खतरा, हो सकती है दुर्घटना
मार्ग पर पड़े पेड़ की तस्वीर
किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर एक गिरा हुआ पेड़ यात्रियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है. सड़क का एक हिस्सा बाधित होने और घने कोहरे के मौसम में, यह दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है. स्थानीय लोगों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
गुवा: किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर ओम शांति स्थल मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे मुख्य सड़क पर गिरा पेड़ दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है. पेड़ को बीच से काटकर सड़क से हटाने का प्रयास किया गया है, लेकिन उसका आधा हिस्सा अब भी सड़क के एक हिस्से पर पड़ा हुआ है. इससे मार्ग का एक भाग बाधित हो गया है और वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है. वर्षा ऋतु में इस मार्ग पर दिन-रात घना कोहरा छाया रहता है. खासकर रात के समय कोहरे के कारण वाहन चालकों को सामने की सड़क स्पष्ट दिखाई नहीं देती.
तेज हेडलाइट जलाने के बावजूद दृश्यता कम रहने से सड़क पर पड़ा पेड़ और भी खतरनाक साबित हो सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि घने कोहरे के बीच कोई वाहन चालक सड़क पर पड़े पेड़ को समय रहते नहीं देख पाया तो वाहन सीधे पेड़ से टकरा सकता है. इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से सड़क पर पड़े पेड़ के शेष हिस्से को तत्काल हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि किसी दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को समय रहते समस्या का समाधान करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









