दुकानदारों काे 24 घंटे का अल्टीमेटम - अवैध निर्माण हटा लें, नहीं तो होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

सड़क किनारे रोड से सटी दुकान.

चाईबासा प्रशासन ने तांबो चौक से डीसी ऑफिस तक सड़क किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. आदेश न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई.

विज्ञापन

चाईबासा : तांबो चौक से लेकर डीसी कार्यालय तक बाइपास सड़क किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. प्रशासन के निर्देश पर सीओ चाईबासा द्वारा सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

24 घंटे में अतिक्रमण नहीं हटाने पर चलेगा बुलडोजर

नोटिस में अतिक्रमणकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपने अवैध निर्माण को स्वतः हटा लें. तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में प्रशासन बलपूर्वक संरचनाओं को ध्वस्त करेगा. साथ ही अतिक्रमण हटाने में आने वाला पूरा खर्च संबंधित अतिक्रमणकारी से ही वसूला जाएगा.

सड़क और दुकानों के बीच महज 3-4 फीट की दूरी, दुर्घटना की आशंका

तांबो चौक से डीसी कार्यालय के बीच सड़क किनारे दर्जनभर से अधिक स्थायी स्वरूप के अतिक्रमण हैं. यहां टीन शेड और पक्के फर्श बनाकर दुकानें तैयार कर ली गयी है. कई स्थानों पर सड़क और इन अवैध कब्जों के बीच महज 3 से 4 फीट की दूरी बची है. इससे इस व्यस्त मार्ग पर आए दिन गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. प्रशासन की सख्त नोटिस जारी होने के बाद सड़क किनारे अवैध कब्जा जमाने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है.


विज्ञापन
Anil Ranjan

लेखक के बारे में

By Anil Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola