नन्हे कांवड़ियों की भक्ति ने जीता दिल, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा नोवामुंडी
नन्हे कांवड़िया
नोवामुंडी के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के नन्हे बच्चों ने सावन के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कांवड़ यात्रा निकाली.
सावन के पावन माह में पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा निकाली. विद्यालय परिसर से शुरू हुई कांवड़ यात्रा मुख्य मार्ग, स्टेशन रोड और बाजार चौक होते हुए नोवामुंडी बाजार स्थित शिव मंदिर पहुंची. छोटे-छोटे बच्चे कंधों पर कांवड़ लेकर ‘बोल बम-बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े. बच्चों के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय और भगवामय नजर आया.
शिक्षक-शिक्षिकाएं भी थे साथ
शिव मंदिर पहुंचने के बाद बच्चों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. मंदिर परिसर में विद्यालय की शिक्षिका ने सुंदर भजन की प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया. इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा पालित, शिक्षक-शिक्षिकाएं और काफी संख्या में लोग बच्चों के साथ मौजूद रहे. भगवा वेशभूषा में कांवड़ लेकर निकले नन्हे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे.

प्रधानाचार्य सीमा पालित ने बताया कि हर वर्ष सावन के महीने में विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली जाती है. इसका उद्देश्य बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था और संस्कार की भावना विकसित करना है. कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. स्कूल के मुख्य मार्ग मैं जल जमाव होने के कारण सड़क स्थिति खराब हो गई है जिस कारण नन्हे मुन्ने बच्चों को परेशानी हुई पर उत्साह कम नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








