अविराम कॉलेज में स्पेशल वोटर इनरोलमेंट ड्राइव, युवाओं को दी गई मतदाता सूची की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल वोटर इनरोलमेंट कार्यक्रम में शामिल प्रशिक्षू व अन्य | Prabhat Khabar Network

अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्पेशल वोटर इनरोलमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार की प्रक्रिया समझाई गई.

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा): अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू में मंगलवार को स्पेशल वोटर इनरोलमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी डॉ. कुंदन गिद्ध ने किया. कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी के साथ उन्होंने संयुक्त रूप से अभियान चलाया.

कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, हेल्प डेस्क मैनेजर जसवंत राम, अरुण और रिंकू शामिल हुए. अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में होने वाले बदलावों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विवाह, मृत्यु और स्थान परिवर्तन जैसी परिस्थितियों के कारण मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन किया जाता है.

ये भी पढ़ें- लोहरदगा में मतदाता जागरूकता अभियान, छात्राओं को बताया दावा-आपत्ति का तरीका

अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे. मतदाता पोर्टल के माध्यम से अपना नाम भी देख सकते हैं. युवाओं को नया मतदाता पहचान पत्र बनवाने के साथ पहचान पत्र में दर्ज त्रुटियों के निराकरण की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. मौके पर डॉ. जंग बहादुर, डॉ. रेणुका, डॉ. शशि, पंकज, अफताब, ममता, पवन, संदीप, तबस्सुम, अमृत, आरती, प्यारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
गोपी कृष्ण

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola