ePaper

लोहरदगा टीम ने खूंटी की टीम 119 रनों से हराया

Updated at : 19 Mar 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा टीम ने खूंटी की टीम 119 रनों से हराया

हजारीबाग के संजय सिंह में मेमोरियल मैदान के अंतर्गत खेले गये मैच में लोहरदगा टीम ने रणधीर वर्मा ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में खूंटी को 119 रनों से पराजित कर दिया

विज्ञापन

लोहरदगा. हजारीबाग के संजय सिंह में मेमोरियल मैदान के अंतर्गत खेले गये मैच में लोहरदगा टीम ने रणधीर वर्मा ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में खूंटी को 119 रनों से पराजित कर दिया तथा दूसरे मैच में लोहरदगा अंडर-19 वूमेन एस टीम ने जमशेदपुर में खेले गये मैच में हजारीबाग को 52 रनों से पराजित कर दिया. खूंटी ने टॉस जीतकर पहले लोहरदगा टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. लोहरदगा ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 320 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से रोनित आर्यन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंद पर 14 चौकों तथा 6 छक्कों के साथ 131 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा आशुतोष ने 59 रन लक्ष्य कौशिक ने 25 रन तथा युवराज ने 28 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्को के साथ 54 रन की शानदार पारी खेली. हजारीबाग की ओर से मीत जैन ने दो विकेट लिया. जवाबी पारी खेलते हुए हजारीबाग की टीम 46.01 ओवर में 201 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. आर्यन हुड्डा ने 11 चौकों के साथ 79 रन नीरज ने 51 रन मोहम्मद आसिफ ने 23 रन बनाया. लोहरदगा की ओर से राकेश यादव ने तीन विकेट आदित्य राज ने दो विकेट तथा प्रेम ने दो विकेट लिया. जमशेदपुर के टेल्को मैदान में खेले गए अंडर-19 वूमेन एस टीम के मैच में लोहरदगा ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से इशिका भगत ने 59 रन वैष्णवी ने 55 रन बनाया. हजारीबाग की ओर से रितिका कुमारी ने चार विकेट लिया. जवाबी पारी खेलते हुए हजारीबाग की टीम 35.3 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. रिंकी ने 19 रन वर्धा ने 19 रन तथा श्रेया शाह ने 52 रन का योगदान दिया. लोहरदगा की ओर से विनीता कुमारी ने आठ ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिया. इसके अलावा राजलक्ष्मी ने दो विकेट प्राची ने दो विकेट तथा सोनाली साहू ने एक विकेट लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola