लोहरदगा में लोगों के अंदर कम दिख रही वैक्सीन के प्रति दिलचस्पी, जानें अब तक कितने लोगों ने लिया टीका

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Sep 2021 1:26 PM

विज्ञापन

जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद लोगों में कम दिख रही वैक्सीन लेने की दिलचस्पी. 1, 50, 617 लोगों ने फर्स्ट और 49, 465 ने लिया सेकेंड डोज

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाव को लेकर जिला प्रशासन विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक कर वैक्सीन लेने के लिए जागरूक कर रहा है. इसके बावजूद लोग वैक्सीन लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं.

यहीं कारण है कि सेकेंड डोज लेने वालों की संख्या फर्स्ट डोज लेने वाले की तुलना में काफी कम है. लोहरदगा में अब भी पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. पॉजिटिव मरीज की पूरी जानकारी लेने के बाद स्पष्ट हो रहा है जिन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन नहीं ली है, वे भी पॉजिटिव हो रहे हैं. जिले में अब तक एक लाख, 50 हजार, 617 लोगों ने टीका का फर्स्ट डोज लिया है, जबकि सेकेंड डोज लेने वालों की संख्या 49, 465 हैं. जिले में लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप लगा कर वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है.

इसके बाद भी लोग शिविरों में नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे सेकेंड डोज लेने वालों की संख्या कम है. हालांकि जिला प्रशासन द्वारा लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. लोग जानकारी के अभाव में वैक्सीनेशन नहीं लिये हो, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रचार वाहन भेजा गया है, ताकि लोग जागरूक हो और कोरोना से बचाव के लिए कोरोना का टीका लें.

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी व टीका लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने वैक्सीनेशन को लेकर सभी धर्म गुरुओं के साथ बैठक भी की है.

426 लोगों के लिये गये सैंपल

लोहरदगा. जिले में लगातार कोरोना जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में रविवार को 426 लोगों के सैंपल कोविड जांच के लिए इकट्ठे किये गये. जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित का नया मामला नहीं मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola