पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सांस्कृति को भी जानें

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सांस्कृति को भी जानें

प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएमश्री कस्तूरबा विद्यालय सेन्हा और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पेशरार ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया.

विज्ञापन

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएमश्री कस्तूरबा विद्यालय सेन्हा और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पेशरार ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य राधा तिर्की और विशिष्ट अतिथि सेन्हा प्रखंड प्रमुख फुलझरी देवी,पेशरार प्रखंड प्रमुख सीता देवी, विरेन्द्र उरांव, मुखिया धनवाज उरांव ने शुभारंभ किया. केंद्रीय शिक्षा नीति के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सेन्हा को पीएमश्री विद्यालय के रूप में मान्यता मिलने पर भारत श्रेष्ठ भारत के तहत छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं ने कल्चरल कार्यक्रम आयोजन किया. मौके पर मुख्य अतिथि जिप सदस्य राधा तिर्की ने कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक कल्चरल को जानना सीखना आवश्यक है. देश के अलग अलग राज्यों में भिन्न भिन्न तरह का खान पान और रहन सहन और बोली भाषा तथा सामाजिक सांस्कृतिक कल्चरल है. जिसे सीख कर हम सभी को अपनाना चाहिए. आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्रओं ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में राजस्थान, पंजाब,बिहार,बंगाल,छतीसगढ़,झारखण्ड,आसाम, उड़ीसा सहित देश के विभिन्न राज्यों का सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. साथ ही मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित कर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सेन्हा को पीएमश्री विद्यालय का दर्जा मिलने पर शिक्षक शिक्षिका और छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना किया. कार्यक्रम के अंत में शिक्षक शिक्षिका व छात्राओं को और आये हुए मेहमानों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola