ePaper

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पहुंचे कुड़ू, गांव चलो अभियान का शुभारंभ

Updated at : 10 Apr 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पहुंचे कुड़ू, गांव चलो अभियान का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कुड़ू मंडल अध्यक्ष विश्वजीत भारती के द्वारा चलाये जा रहे भाजपा के गांव चलो अभियान का जायजा लेने के लिए गुरुवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बाल मुकुंद सहाय प्रखंड के पंडरा गांव पहुंचे.

विज्ञापन

फोटो पुराने व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते प्रदेश उपाध्यक्ष

कुड़ू. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कुड़ू मंडल अध्यक्ष विश्वजीत भारती के द्वारा चलाये जा रहे भाजपा के गांव चलो अभियान का जायजा लेने के लिए गुरुवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बाल मुकुंद सहाय प्रखंड के पंडरा गांव पहुंचे. श्री सहाय ने पंडरा गांव में बैठक करते हुए ग्रामीणों से रू-ब-रू होते हुए उनकी समस्याएं सुनी. मौके पर ग्रामीणों ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय को अपनी समस्याएं बतायी व राज्य के हेमंत सोरेन सरकार की लचर कानून व्यवस्था की जानकारी दी. ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को बताया कि हेमंत सोरेन सरकार के शासन काल में जिसकी लाठी, उसकी भैंस जैसी सरकार हो गयी है. मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है. गर्मी आगमन के साथ ही पेयजल की समस्या उत्पन्न होने लगी है. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय के द्वारा जनसंघ के दौरान भाजपा के लिए काम करने वाले आधा दर्जन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया. ग्रामीणों व भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कर रहा है. भारत देश किसी भी देश को कभी भी मुहतोड़ जवाब देने की स्थिति में है, इससे विपक्ष घबराये हुए हैं. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकसित भारत तथा विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर हो रहा है, तो विपक्षी दल आये दिन अनर्गल बयानबाजी करते हुए देशवासियों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है. भाजपा के लिए सेवा करनेवालों को हमेशा पार्टी ने सम्मान दिया हैं और भाजपा ही ऐसी राजनीतिक दल है जहां छोटे-छोटे से बड़े कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है. मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रज किशोर प्रसाद, प्रताप राम तथा अन्य पुराने भाजपाइयों को शाल ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार टिंकू प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत भारती, पंकज भारती, लोकनाथ महतो, किशोर कुमार, सुदामा प्रसाद, सरजू कुमार साहू, टिंकू महतो, पंखराज उरांव, मनकिशोर राम, निशांत कुमार यादव तथा अन्य भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola