राशन वितरण का दिया निर्देश

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
राशन वितरण का दिया निर्देश

किस्को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में किस्को प्रखंड अंतर्गत सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता की बैठक हुई.

विज्ञापन

किस्को. किस्को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में किस्को प्रखंड अंतर्गत सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता की बैठक हुई. बैठक में खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार द्वारा निर्देशित एनएफएसए के तहत आगामी माह जून, जुलाई, अगस्त 2025 तक का खाद्यान्न का अग्रिम उठाव एवं वितरण किये जाने संबंधी जानकारी दी गयी. जिसके निमित माह जून एवं जुलाई 2025 में खाद्यान्न का उठाव एवं डोर स्टेप डिलीवरी 31 मई 2025 तक एवं अगस्त 2025 का 1 जून 2025 से 15 जून 2025 तक किया जाना है. साथ ही साथ माह जून एवं जुलाई 2025 का राशन वितरण दिनांक 1 जून 2025 से 15 जून 2025 तक एक साथ करना है. माह अगस्त 2025 का राशन वितरण 16 जून 2025 से 30 जून 2025 तक करना है. साथ ही साथ इस एकमुश्त वितरण की जानकारी सभी कार्डधारियों को देने के लिए व्यापक प्रचार करने के लिए निर्देश सभी राशन डीलर को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उदय कुमार महतो ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola