ePaper

जिला के लोग आपसी सद्भाव और भाईचारा के पक्षधर हैं

Updated at : 29 Mar 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
जिला के लोग आपसी सद्भाव और भाईचारा के पक्षधर हैं

ईद-उल-फितर 2025 और रामनवमी-2025 को लेकर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला परिषद कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

लोहरदगा. ईद-उल-फितर 2025 और रामनवमी-2025 को लेकर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला परिषद कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गयी. बैठक में सभी प्रखण्डों से आये शांति समिति के सदस्यों द्वारा अपने-अपने प्रखण्ड क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि लोहरदगा जिला में पर्व-त्योहार बीते वर्षों से काफी अनुशासित और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है. यहां के लोग आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारा के पक्षधर हैं. ईद, चैती दुर्गा पूजा, श्रीरामनवमी का पर्व है. भगवान श्री राम का जन्म चैत माह में ही हुआ था. भगवान श्रीराम का जन्म मांगल्य और शांति का प्रतीक है. ऐसे समय में जरूरी हो जाता है कि मंगलता की भावना को किसी प्रकार ठेस नहीं पहुंचे. सभी ओर प्रसन्नता का वातावरण हो. किसी के द्वारा किसी को भी चिढ़ाने का प्रयास नहीं हो. इस बात को बड़े बुजुर्ग युवाओं को बताएं और युवा अपने छोटे भाइयों को बतायें. समस्याएं स्वतः समाप्त हो जायेंगी. उपायुक्त ने कहा कि सभी समितियां अपने-अपने शोभायात्रा के दौरान वॉलेंटियर्स तैनात रखें. उनके पास उनका पहचान पत्र हो. वॉलेंटियर्स का मोबाइल नंबर जिला प्रशासन के साथ अवश्य साझा करें, ताकि किसी भी समय संपर्क किया जा सके. बेहतर वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल व प्रदर्शन करनेवालों को सम्मानित किया जायेगा. डीजे का नहीं हो इस्तेमाल : डीसी डीजे का इस्तेमाल श्रीरामनवमी की शोभायात्रा में नहीं किया जाये. इससे वाहनों पर अत्यधिक संख्या में साउण्ड सिस्टम बांध दिये जाते हैं, जिससे उसके उलटने का खतरा बना रहता है. अगर डीजे का इस्तेमाल कर भी लेते हैं, तो रात्रि 10 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में उसे नहीं बजाया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार रात्रि 10 बजे के बाद डीजे का इस्तेमाल पर प्रतिबंध है. डीजे पर सिर्फ भक्ति आधारित ही गाना पेन ड्राइव के माध्यम से बजाया जाये. मोबाइल को कनेक्ट का किसी भी परिस्थिति में गाना नहीं बजाया जायेगा. हर्षोल्लास के साथ मनाएं पर्व-त्योहार : एसपी पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने कहा कि लोग एक-दूसरे का सम्मान करें और हर्षोल्लास के साथ पर्व-त्योहार मनायें. अपने माता-पिता के बताये अच्छी सीख को याद करें व उसका पालन करें. अगर आपके सामनेवाले से कोई छोटी-मोटी गलती हो जाती है, तो उसे नजरअंदाज करें. आगामी सप्ताह में ईद, सरहुल, चैती दुर्गा पूजा, छठ व रामनवमी है. हम सभी इन पव-त्योहारों को अच्छे माहौल में मनाने की तैयारी करें. त्योहार की मूल-भावना का ख्याल रखा जाए. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन अखाड़ों को शोभायात्रा निकालनी है वे सभी अखाड़े अपना लाइसेंस प्राप्त कर लें. शोभायात्राओं में डीजे का इस्तेमाल नहीं करें. जो अपनी शोभायात्राओं में डीजे का इस्तेमाल नहीं करेंगे, उन्हें जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा अनुशासित अखाड़ों और जिला प्रशासन के दिये हुए दिशा-निर्देशों का पालन करनेवाले अखाड़ों को भी सम्मानित किया जायेगा. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगी. फ्लैग मार्च शुरू किया जायेगा. आपसी समन्वय को बेहतर बनाने के लिए यह बैठक : डीडीसी उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि सभी समुदाय के आपसी समन्वय को बेहतर बनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की जाती है. लोहरदगा जिला पर्व-त्योहारों को शांति व साहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने के लिए जाना जाता रहा है. हम आनेवाले पर्व-त्योहारों में भी ऐसी मिसाल पेश करें. कोई भी अखाड़ा अपने शोभा यात्रा में भड़काउ गाने का इस्तेमाल नहीं करेंगे. अनुशासन के साथ सभी अपनी जिम्मेवारी समाज के प्रति निभाएं. कहीं अवैध रूप से अगर शराब बेची जा रही है, तो उसकी सूचना अवश्य दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola