अवैध पत्थर खनन का काम जारी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2024 6:02 PM

विज्ञापन

डामर टगरा में अवैध पत्थर तोड़ाई का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है

विज्ञापन

भंडरा. भंडरा प्रखंड के कुम्हारिया अंबा टोली गांव अंतर्गत कुबा पहाड़ गिनजाईं डामर टगरा में अवैध पत्थर तोड़ाई का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है. खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन कर रहे हैं. इस तरफ न खनन विभाग का ध्यान है और न ही पुलिस प्रशासन का. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस पहाड़ में लगभग एक साल से पत्थर तोड़ने का काम किया जा रहा है .इस पत्थर तोड़ाई से खनन विभाग को लाखों का राजस्व की क्षति हो रही है. परंतु खनन विभाग या राजस्व विभाग के द्वारा आज तक इस अवैध खनन पर रोक नहीं लगायी गयी है. पत्थर उत्खनन में लगे माफिया बेखौफ होकर पत्थर की तुड़ाई कर रहे हैं. अवैध पत्थर तोड़ाई के कारण पहाड़ को तोड़कर प्राकृतिक सुंदरता को खराब किया जा रहा है. माफिया अपनी कमाई के लिए अवैध रूप से पत्थर का कारोबार बेखौफ होकर चला रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पत्थर खनन के काम में लगे मजदूरों को किसी प्रकार का सुरक्षा नहीं दी जाती है. पत्थर माफिया पत्थर तोड़ने के लिए अवैध रूप से बारूद का भी प्रयोग करते हैं. जिसके कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola