ePaper

सेन्हा में अवैध बालू भंडारण पकड़ाया, वीकेएस कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 03 Sep 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
सेन्हा में अवैध बालू भंडारण पकड़ाया, वीकेएस कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज

सेन्हा में अवैध बालू भंडारण पकड़ाया, वीकेएस कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

सेन्हा़ सेन्हा थाना क्षेत्र के कलेहपाट-नंदगांव पथ के किनारे वीकेएस कंपनी द्वारा अवैध बालू भंडारण की सूचना ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को दी थी. सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीओ पंकज कुमार भगत, राजस्व कर्मचारी विशाल कुमार और अंचल अमीन जांच के लिए पहुंचे. जांच में पाया गया कि कंपनी द्वारा अवैध रूप से बालू का भंडारण किया गया है. सीओ ने जब कागजात और चालान की मांग की तो कंपनी या उसके कर्मियों ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया. इसके बाद सीओ ने अवैध बालू को जब्त करते हुए सेन्हा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. आवेदन में उल्लेख किया गया कि वीकेएस कंपनी के प्रोपराइटर विजय कुमार साहू द्वारा करीब छह हजार घन फिट बालू का अवैध भंडारण किया गया है. जब्त बालू को पुलिस प्रशासन ने ग्रामीण चौकीदार की निगरानी में सुरक्षित रखवाया है. थाना प्रभारी वारिश हुसैन ने बताया कि सीओ के आवेदन के आधार पर सेन्हा थाना कांड संख्या 78/25 दर्ज की गयी है. मामला खनन अधिनियम 1957 की धारा 4/54, 4/21, 2004 तथा एनजीटी 26 और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 303(2), 317(2) के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. थाना प्रभारी ने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध खनन और भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी वीकेएस कंपनी पर अवैध खनन का मुकदमा दर्ज हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola