मजदूरों के लिए लड़ता रहूंगा : धीरज

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मजदूरों के लिए लड़ता रहूंगा : धीरज

जिला के पाखर बॉक्साइट माइंस में छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक रखी गयी.

विज्ञापन

लोहरदगा.जिला के पाखर बॉक्साइट माइंस में छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक रखी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू सह महासचिव छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन शामिल हुए. मजदूरों द्वारा मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू का स्वागत मांदर के थाप एवं फूल माला के साथ किया गया. मौके पर मजदूरों द्वारा धीरज प्रसाद साहू को कई समस्याओं से अवगत कराया गया. जिसमें मजदूरों का रोजगार, जमीन एवं मजदूरी से संबंधित मुख्य समस्या थी. मौके पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि जबतक जिंदा हूं तब तक मजदूरों,बेसहारा,गरीब लोगों की समस्या के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा. हमारे अभिभावकों का कार्य सेवा करना था उसे आगे बढ़ाना है.जो भी समस्या है उन सभी समस्याओं को लेकर हिंडालको प्रबंधक से जल्द ही वार्ता छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन के द्वारा किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर हर वो कार्य जो मजदूर हित के लिए है उसे की जाएगी. मौके पर बड़ी संख्या में आजसू पार्टी के यूनियन छोड़ छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन का दामन बाबूलाल नगेसिया के अगुवाई में थामा. मौके पर मजदूरों ने एक स्वर में कहा कि धीरज प्रसाद साहू मजदूर,गरीब, बेसहारों का सहारा है जिनका कार्य सिर्फ लोगों का सेवा करना है. हम सभी धीरज प्रसाद साहू के यूनियन के साथ में है. मजदूरों ने एक स्वर में धीरज प्रसाद साहू जिंदाबाद,छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन जिंदाबाद का नारा लगाया. मजदूरों ने कहा कि मजदूरों का एक मात्र नेता धीरज प्रसाद साहू और छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन है.जो लगातार कई वर्षों से जनता की सेवा करते आ रहे हैं. हम सभी मजदूर एक साथ मिलकर छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन को मजबूत करेंगे.इसके साथ ही आगामी 8 मई को किस्को में आयोजित छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन का महाधिवेशन के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम में भाग लेने और सफल आयोजन के लिए रणनीति बनाई गई. कहा कि 8 अप्रैल को ऐतिहासिक महाधिवेशन कार्यक्रम होगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल,कार्यकारी यूनियन अध्यक्ष सोहराब अंसारी, किस्को 20 सूत्री अध्यक्ष सामुल अंसारी,तनवीर गौहर,एकरामुल अंसारी,ऐनुल अंसारी,रौनक इकबाल,हातिम अंसारी,असलम अंसारी,रेयाज अंसारी, निश्चय वर्मा, अम्बर कुमार,अंसार अहमद,सुखनाथ नगेसिया,बाबूलाल नगेशिया, मनोज उरांव, अगस्तू नगेसिया,मंजू नगेशिया,विजय नगेसिया,रणजीत उरांव सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola