ऐतिहासिक बाघमरवा जतरा संपन्न, हजारों ग्रामीण हुए शामिल
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत वकील अम्बवा, तेतरपोका बाजार टांड़ में आयोजित ऐतिहासिक बाघमरवा जतरा हर्षोल्लास और सांस्कृतिक धूमधाम के साथ संपन्न हुआ
विज्ञापन
फोटो. मेला में मौजूद लोग
भंडरा. प्रखंड अंतर्गत वकील अम्बवा, तेतरपोका बाजार टांड़ में आयोजित ऐतिहासिक बाघमरवा जतरा हर्षोल्लास और सांस्कृतिक धूमधाम के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर हजारों ग्रामीण, दर्शक, दुकानदार और खोड़हा दल के लोग जुटे, जिससे पूरे दिन उत्सव स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा. मुख्य अतिथि बिन्देश्वर उरांव ने जतरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला. विशिष्ट अतिथि भुनेश्वर उरांव और अरविन्द उरांव ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ायी . आसपास के गांवों से आई खोड़हा टीमों ने पारंपरिक नृत्य और कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वकील अम्बवा, टेटरपोका, धोबाली, मकुन्दा, पझरी, कोटा, नौडीहा, बेदाल, बिटपी, नगड़ी आदि गांवों की भागीदारी ने आयोजन को क्षेत्रीय एकता का स्वरूप दिया. श्रेष्ठ टीमों को जतरा आयोजन समिति द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. समिति के अध्यक्ष महेश उरांव, सचिव फगुवा उरांव और प्रमोद उरांव ने सभी ग्रामीणों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता को सहेजना है। संरक्षक बिन्देश्वर उराँव और भुनेश्वर उराँव का विशेष मार्गदर्शन आयोजन को सफल बनाने में सहायक रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










