किस्को में लगातार बारिश से किसानों की फसल प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
किस्को में लगातार बारिश से किसानों की फसल प्रभावित

किस्को में लगातार बारिश से किसानों की फसल प्रभावित

विज्ञापन

किस्को़ प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सबसे अधिक नुकसान किसानों को हो रहा है. आलू, टमाटर, गोभी जैसी सब्जियों की फसल नहीं लग पा रही है. कुछ किसानों ने आलू लगाया था, लेकिन भारी बारिश के कारण फसल बर्बाद हो गयी. लगातार बारिश के कारण खेतों को तैयार करना भी कठिन हो गया है. पानी भर जाने के कारण मक्का, बादाम, उड़द, अरहर जैसी फसलों की खेती नहीं हो पा रही है. सैकड़ों एकड़ सब्जी की खेती योग्य भूमि परती पड़ी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. धान की बाली के समय भी लगातार बारिश होने से किसानों को अपनी फसल को नुकसान होने का डर सता रहा है. वहीं, कुछ किसान लगातार बारिश के बावजूद मेहनत के दम पर फसल उगा कर अच्छा आमदनी कमा रहे हैं. हिसरी पंचायत के मेरले गांव में भारी बारिश के बावजूद पत्ता गोभी और बैगन की फसल लहलहा रही है. अनिल साहू, शिवधन, गणेश, विनय साहू, बबलू, अजय, सुनील, आशीष, अशोक, राधेश्याम, लखन, रितेश, जयप्रकाश, कपिल, सुरेंद्र, विकास, शिवप्रकाश सहित अन्य किसानों ने लगभग 30 एकड़ से अधिक भूमि पर गोभी की फसल उगायी है. व्यापारी घर से ही 20 रुपये की दर से सब्जियां ले जा रहे हैं, जबकि कुछ किसान 30 से 40 रुपये की दर से खुदरा बिक्री कर बेहतर आमदनी कमा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola