अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कृषक मित्र की मौत

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कृषक मित्र की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कृषक मित्र की मौत

विज्ञापन

लोहरदगा़ भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कृषक मित्र रामचंद्र प्रजापति पिता ईश्वर महतो की मौके पर ही मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि कृषक मित्र रामचंद्र प्रजापति अपनी ऑटो से बोकारो से अपनी पत्नी और बच्ची के साथ अपने घर आरेया लौट रहे थे. इसी क्रम में चट्टी में मिठाई दुकान के सामने मिठाई लेने रुके. मिठाई लेकर जैसे ही अपने ऑटो के पास पहुंचे, अज्ञात चार पहिया वाहन ने रामचंद्र को धक्का मार दिया. जिससे जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. पत्नी ने अन्य लोगों के सहयोग से गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद गुस्साये लोगों ने लोहरदगा पावरगंज चौक को एक्सीडेंटल कार की पहचान करने तथा उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला के वरीय पदाधिकारी जाम स्थल पर पहुंचे तथा सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने के बाद सड़क जाम हटवाया. इस दौरान मृतक रामचंद्र प्रजापति की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि उसके सामने उसके पति को अज्ञात चार पहिया वाहन धक्का मार कर तीव्र गति से भाग गया. उसे इंसाफ और उचित मुआवजा मिलना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola