पर्यावरण व वन संसाधनों का संरक्षण समय की जरूरत

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
पर्यावरण व वन संसाधनों का संरक्षण समय की जरूरत

उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी में पृथ्वी दिवस के मौके पर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया .

विज्ञापन

कुड़ू. पीएमश्री रा. उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी में पृथ्वी दिवस के मौके पर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया . इसमें पर्यावरण संरक्षण व वन संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर प्रभात फेरी का आयोजन करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अलीरजा अंसारी ने कहा कि स्वस्थ व खुशहाल पृथ्वी बनाये रखने के लिए सभी को जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी. प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, वनों की कटाई रोकना व अधिक से अधिक पौधे लगाना,हर प्रकार के प्रदूषण की रोकथाम का प्रयास करना, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आनेवाली चुनौतियों व समस्याओं के प्रति जागरूकता, जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में प्रयास करना आज के दिवस की कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं. सभी छात्र-छात्राओं से हर प्रमुख अवसर पर अपने घरों में पौधे लगाने का वादा लिया. इसके पूर्व विद्यालय के छात्र – छात्राओं व शिक्षक – शिक्षिकाओं ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। मौके पर विद्यालय में क्विज, भाषण, वाद-विवाद तथा कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक प्रमेश कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन आदित्य कुमार वैद्य ने किया. मौके पर बीएड की प्रशिक्षु शिक्षिकाओं ने पंपलेट, पोस्टर, बैनर के माध्यम से पृथ्वी के समक्ष आ रही चुनौतियों व समस्याओं के समाधान की विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं को दी . मौके पर शिक्षक संजय उरांव प्रशिक्षु यशोदा कुमारी ने पर्यावरण जागरूकता गीत सुनाकर प्रेरित किया. कार्यक्रम के मौके पर सरिता कुमारी, समीना खातून, मोनिका उरांव,दशरथ कुमार, प्रशिक्षु राखी टोप्पो, कंचन प्रिया कुजूर, बेला ठाकुर, संध्या कुमारी सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola