भंडरा में दुर्गा वाहिनी ने की शस्त्र की पूजा

Updated:
विज्ञापन
भंडरा में दुर्गा वाहिनी ने की शस्त्र की पूजा

भंडरा में दुर्गा वाहिनी ने की शस्त्र की पूजा

विज्ञापन

भंडरा़ भंडरा प्रखंड के बेदाल चौक दुर्गा पूजा पंडाल में विश्व हिन्दू परिषद की दुर्गा वाहिनी ने उत्साहपूर्वक शस्त्र पूजन किया. कार्यक्रम में प्रांत संयोजक मार्गदर्शक मंडल सह प्रांत अध्यक्ष, अखिल भारतीय संत समिति झारखंड के स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी उपस्थिति थे. आचार्य अवधेश कुमार मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शस्त्र पूजन संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद बबीता देवी ने की. इस मौके पर स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि शस्त्र पूजन शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. भारतीय सनातन धर्म के अनुसार बेटियां, माताएं और बहनें केवल साधारण नारी नहीं, बल्कि महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली की प्रतिमूर्ति हैं. हमारे धर्मग्रंथ और इतिहास वीरांगनाओं की गाथाओं से भरे पड़े हैं, जो मातृशक्ति के आदर्श हैं. उन्होंने कहा कि जब देवी-देवता और महापुरुष भी शस्त्रों से सुसज्जित रहे हैं, तो हमें भी आत्मरक्षा के लिए परिस्थितियों के अनुसार पारंपरिक शस्त्र रखना चाहिए. इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला संगठन मंत्री कार्तिक, विहिप के ग्राम अध्यक्ष विनोद महतो, फनिश्वर महतो, अभिमन्यु महतो, निरंजन महतो, मनी महतो, सुभाष महतो, करमचंद महतो, अशोक महतो, नंदकिशोर चौधरी, लक्ष्मीनारायण साहू, शिल्पी कुमारी, दीपिका कुमारी, शिवानी कुमारी, निक्की कुमारी, पूजा कुमारी, रोशनी कुमारी, माही कुमारी, चंचल कुमारी, सुहानी कुमारी, लीलावती कुमारी, साक्षी कुमारी, प्रेरणा कुमारी, सोनी देवी, बबीता देवी, नीलम देवी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola