इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जायेगा दुर्गोत्सव : धीरज

Updated:
विज्ञापन
इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जायेगा दुर्गोत्सव : धीरज

जय मां दुर्गा पूजा समिति थाना परिसर की बैठक इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा करने को लेकर हुई

विज्ञापन

दुर्गा पूजा को लेकर आजीवन संरक्षक से मिले दुर्गा पूजा समिति थाना परिसर के पदाधिकारी फोटो. धीरज साहू से मिलते लोग लोहरदगा. जय मां दुर्गा पूजा समिति थाना परिसर की बैठक इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा करने को लेकर हुई. जिस पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुमित घोष, सचिव रोहित ओझा और कोषाध्यक्ष हिमांशु केशरी को चुना गया. समिति गठन के बाद पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अपने आजीवन संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से उनके थाना रोड स्थित आवास में मिला. जहां उन्हें बीते वर्ष के आय व्यय पर जानकारी दी गयी. इसके अलावा इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा करने को लेकर तैयार किये जानेवाले पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं की प्रतिरूप उन्हें दिखाया गया. समिति द्वारा इस वर्ष भी भव्य पंडाल और प्रतिमा का अवलोकन मां दुर्गा के भक्तों को कराये जाने की बात कही गयी. मौके पर आजीवन संरक्षक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि माता के आशीर्वाद से पूरे विधि विधान और भक्ति भाव के साथ भक्त दुर्गा पूजा की तैयारी में जुट गये हैं. उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह इस वर्ष भी उनका समिति को कदम कदम पर सहयोग मिलेगा. 1983 से संचालित पूजनोत्सव के इस 42वें वर्ष में भी पूरे भव्यता के साथ पूजा की जायेगी. समिति के पदाधिकारियों द्वारा अपने आजीवन संरक्षक को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, समिति के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के अलावे समिति के पदाधिकारियों में संरक्षक कैलाश केशरी, अजय घोष, कार्यकारी अध्यक्ष अनिकेत साहू सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola