किस्को में मां के दर्शन कर भक्त हुए निहाल

Updated:
विज्ञापन
किस्को में मां के दर्शन कर भक्त हुए निहाल

किस्को में मां के दर्शन कर भक्त हुए निहाल

विज्ञापन

किस्को़ शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर रविवार को श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की पूजा-अर्चना की. पूजा पंडालों और मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. जगह-जगह भक्ति गीत और वैदिक मंत्रों की ध्वनि से वातावरण गुंजायमान रहा. दोपहर बाद संध्या बलि के पश्चात नवमी पूजन के लिए भी भक्तों की भीड़ देखी गयी. जनवल, किस्को, नवाडीह, हेसापीढ़ी, पतगेच्छा, मेरले और आरेया समेत विभिन्न पूजा स्थलों पर विधि-विधान के साथ माता की पूजा हुई. पंडालों व मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी. महाअष्टमी की पूजा के बाद संधि बलि में भगवती को ईख, कोहड़ा और नारियल की बलि दी गयी. इसके बाद भोग अर्पित कर आरती की गयी और प्रसाद का वितरण हुआ. प्रशासन की अनुपस्थिति से भक्तों में नाराजगी : किस्को में पूजा के दौरान भारी भीड़ रही. हालांकि, इस दौरान प्रशासन की अनुपस्थिति पर लोगों ने नाराजगी जतायी. पूजा स्थल और आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं थे, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में पूजा समिति के सदस्यों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. मौके पर प्रकाश कुमार, रितेश साहू, आशीष कुमार, विनय कुमार, राजकुमार मुंडा, अवधेश प्रसाद साहू, गूलन महतो, प्रभु महतो समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola